18 Apr 2024, 12:35:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अमित और राहुल 16 नवंबर को सागर जिले में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2018 8:31PM | Updated Date: Nov 15 2018 8:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सागर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सागर जिले में चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार श्री शाह सागर संभाग मुख्यालय के समीप कजलीवन मैदान में चुनावी सभा लेंगे। यह स्थान नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अधीन आता है। वहीं कांग्रेस के अनुसार श्री गांधी सागर जिले के देवरी में शुक्रवार को ही चुनावी सभा संबोधित करेंगे। श्री गांधी देवरी के किला मैदान क्षेत्र में सभा लेंगे। दोनों ही दलों की सभा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »