28 Mar 2024, 23:39:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रामपुर में हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2018 7:45PM | Updated Date: Nov 15 2018 7:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर के टांडा क्षेत्र में बुधवार देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देर रात टांडा इलाके में त्रिवेणी चीनी मिल के निकट सूचना पर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाश फायंरिग करते हुए भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए

गोली चलाई जो 25 हजार के इनामी बदमाश सगीर के पैर में लगी। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पकड़े गये बदमाश के पास से एक तमंचा और कुछ कारतूसों के अलावा नौ हजार रुपये की नगदी भी बरामद की गई। इसके खिलाफ रामपुर जिले के विभिन्न थानों में 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। यह काफी समय से वांछित चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम है। घायल बदमाश को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस इसके फरार साथी की तलाश कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »