28 Mar 2024, 20:12:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली के पॉश इलाके में फैशन डिजाइनर और नौकर की हत्या से सनसनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2018 9:51AM | Updated Date: Nov 15 2018 10:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में एक फैशन डिजाइनर का शव मिला है। 53 साल की डिजाइनर माला लखानी और उनके 50 साल के नौकर बहादुर का शव उनके घर से बरामद हुआ है। पुलिस हत्या की वजह की जांच में जुट गई है। इस मामले में 3 लोगों को अरेस्ट किया गया है।  इस दोहरे हत्याकांड को बुधवार की रात अंजाम दिया गया। माला और बहादुर के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 
 
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल गिरफ्तार किए गए तीनों लोग गार्ड का काम करते हैं।  मृतक फैशन डिजाइनर की पहचान माला लखानी के रूप में हुई है, जबकि उनके नौकर की अभी पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में घर के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »