24 Apr 2024, 00:57:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तर प्रदेश का एक सौदागर अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2018 9:26PM | Updated Date: Nov 13 2018 9:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र से उत्तर प्रदेश के एक सौदागर को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने आज बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मंगल सिंह निवासी जिला आगरा उत्तर प्रदेश बताया गया है। उन्होंने बताया कि कल रात मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर अवैध हथियारों के इस सौदागर को पकड़ने में पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई तथा सुरवाया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुशवाहा ढाबे के पास से उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चार राइफल, चार देसी रिवाल्वर और कारतूस बरामद किए गए हैं। विधानसभा निर्वाचन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत यह मात्र महत्वपूर्ण सफलता पुलिस ने प्राप्त की है। पुलिस पकडे गए आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »