19 Apr 2024, 12:36:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नोटबंदी के लिए देश की जनता से माफी मांगे बीजेपी : मायावती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 3:01PM | Updated Date: Nov 9 2018 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने नोटबंदी को धोखा बताते हुए कहा कि इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। मायावती ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने देश में पांच सौ तथा एक हजार रूपए के नोट बंद करने से जो-जो फायदे देश की सवा सौ करोड़ जनता को गिनाए थे, दो साल बीत जाने के बाद भी उसमें से एक भी नहीं मिला। नोटबंदी से देश की जनता परेशान रही और आज तक इससे उभर नहीं पायी है। इसके लिये देश की जनता से भाजपा सरकार को माफी मांगनी चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा आपाधापी में देश की जनता पर ज़बर्दस्ती थोपे गए 'नोटबन्दी' की आर्थिक इमरजेन्सी से वह कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ है जिसका दावा सरकार ने इसको लागू करते समय किया था। भाजपा की देश में पहली बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनी थी। लोगों को सरकार से बहुत उम्मीदें थी। इस सरकार को हमेशा वादाखिलाफी की सरकार के रूप में याद किया जायेगा।
 
नोटबन्दी से सर्वसमाज के तमाम मेहनतकश एवं ईमानदार लोगों की कमर तोड़ दी है। भाजपा एण्ड कम्पनी के तमाम चहेतों ने इसी बहाने अपने-अपने कालेधन को विभिन्न उपायों के माध्यम से बैंकों में जमा करके उसे सफेद कर लिया है। इतना ही नहीं भाजपा ने भी पार्टी के तौर पर देशभर में अकूत सम्पत्ति अर्जित कर ली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »