20 Apr 2024, 06:40:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी के बाद अब गुजरात सरकार बदलेगी अहमदाबाद का नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 11:49AM | Updated Date: Nov 9 2018 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। यूपी सरकार ने पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयाग कर दिया। फिर दिवाली पर फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या करने की घोषणा की। अब एेसा कहा जा रहा है कि अहमदाबाद का नाम भी परिवर्तित किया जा रहा है। गुजरात सरकार ने कहा कि अहमदाबाद का नाम कर्णावती करने पर विचार हो रहा है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा- लोग लंबे समय से अहमदाबाद का नाम कर्णावती करने की मांग कर रहे हैं।
 
इस मांग पर हम विचार कर रहे हैं। सलाह ली जा रही है कि क्या हम कानूनी तौर पर ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नाम का बदलाव 2019 लोकसभा चुनाव से पहले लागू हो सकता है। इस बीच, तेलंगाना के भाजपा विधायक राजा सिंह ने कहा कि अगर हमारी सरकार सत्ता में आई तो हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर कर देंगे।
 
गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा- अहमदाबाद नाम गुलामी का प्रतीक है। इसे बदलने की जरूरत है। हमने कानूनी और दूसरी मंजूरियां लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जैसे कि केंद्र की मंजूरी। कर्णावती नाम हमारे गौरव, आजादी और हमारी संस्कृति को दर्शाता है। सबकुछ सही चला तो हम ऐसा कर देंगे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »