29 Mar 2024, 05:35:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तेज धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2018 1:39PM | Updated Date: Nov 7 2018 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मधुबनी। बिहार में मधुबनी जिले के भैरवस्थान थाना क्षेत्र के पैटघाट गांव में अपराधियों ने कल देर रात एक वृद्ध की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के लालगंज गांव निवासी तेतर मुखिया (75) किराना व्यवसाई प्रभु नारायण झा के पैटघाट गांव स्थित दुकान की रखवाली करता था। तेतर मुखिया कल रात दुकान की रखवाली कर रहा था तभी अपराधियों ने उसकी तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल सका है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »