25 Apr 2024, 11:51:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में मानव कंकाल के मिले अवशेष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2018 7:11PM | Updated Date: Oct 23 2018 7:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोरखपुर में मानव कंकाल  के अवशेष मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है। अवशेष के अतिरिक्त साडी ,पेटीकोट, ब्लाउस पडे होने से महिला होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर अस्थियों को जाँच के लिये भोपाल मेडिकल कालेज भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। वहीं पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों मे भी गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी हासिल करने के लिये प्रयासरत है।
 
घटना की सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रकाश मिश्रा सहित एफ एस एल की टीम भी मोके पर पहुंची गई है। बताया गया है कि कल रात ग्रामीणों ने गोपालपुर पुलिस को सूचना दी  कि गोरखपुर बासुदेव रोड पर पुलिया के करीब एक खेत की मेंड पर  झांडियो  मे मानव  शरीर की कई हड्डिया पडी  है।
 
जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, चूंकि रात्री का समय होने से तत्काल तो वहां पुलिस जवानों को लगाया गया। साथ ही घटना कि जानकारी वरिष्ट अधिकारियों को दी गई। आज सुबह वहां पडे  मानव अवशेषो की  बिखरी हड्डीयो   को बरामद किया, वही पास ही पडे  महिला के पहनने वाले कपडे क्रमश? साडी पीले नारंगी कलर, केसरिया रंग का ब्लाउज, पेटीकोट और एक  चादर एवं बोरा (टाट) बरामद किया। मानव कंकाल  के मिलने क्षेत्र मे सनसनी फैल गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »