25 Apr 2024, 04:25:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : करंट की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2018 7:06PM | Updated Date: Oct 23 2018 7:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के नेवढ़िया क्षेत्र में मंगलवार को हैंडपम्प बनाते समय पाइप ऊपर जा रहे हाईटेंशन लाईन के सम्पर्क में आने से करंट की चपेट में आकर मिस्त्री सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार विशुनपुर गांव में हैंडपम्प बनाने के लिए सुभाष साहू ( 55 ) मिस्त्री एवं पाइप निकालने के लिए गांव के अमर नाथ यादव ( 40 ) एवं जलालपुर क्षेत्र के कोर्री गांव निवासी कुलदीप यादव ( 18 ) आये। ये लोग पाइप निकालने लगे तो ऊपर से जा रहे बिजली के हाईटेंशन तार से पाइप छू गयी जिससे करंट की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »