29 Mar 2024, 15:23:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उप्र के गोंडा में मूर्ति विसर्जन को लेकर हंगामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2018 4:23PM | Updated Date: Oct 21 2018 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के कटरा बाजार क्षेत्र के  गांव में दुर्गापूजा विसर्जन यात्रा के दौरान रास्ते के विवाद को लेकर क्रुद्ध भीड़ के पथराव और पुलिस लाठीचार्ज में जिलाधिकारी एवं कई  पुलिस अधिकारी तथा कर्मी घायल हो गए। जिलाधिकारी कैप्टेन प्रभान्शु श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात बरावां गांव में खानपुर चौराहे के पास स्थापित दुर्गा प्रतिमा तथा अन्य क्षेत्र के मूर्तियों का विसर्जन करने के लिये गैर परम्परागत मार्ग से ले जाने पर दूसरे समुदाय ने विरोध किया।

जिसके बाद विसर्जन यात्रा को रोककर कर्नलगंज- बहराइच मार्ग जाम कर दिया गया जबकि दूसरे समुदाय के सैकडो लोग भी सड़क पर उतर गए। सूचना मिलते ही मौके पर पंहुचे जिला प्रशासन के अधिकारियो ने प्रतिमाओ को परम्परागत मार्ग से ले जाने के लिये काफी मशक्कत कर समझाने बुझाने का प्रयास किया 

लेकिन बात न बनने पर प्रशासन  प्रतिमाओ को कब्जे में लेकर भारी सुरक्षा के बीच स्वयं विसर्जन के लिये ले जाने का प्रयास करने लगा।  इससे क्षुब्ध होकर आक्रोशित जमा भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और पुलिस ने भी जमकर लाठियां भांजी। इस दौरान पुलिस और लोगो के मध्य हुई हिंसक झड़प में डीएम, एएसपी,  सीओ और पुलिस के जवानों समेत कई लोग घायल हो गये  जिन्हे उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया।  मौके पर स्थिति सामान्य करने के लिए ऐतिहातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »