29 Mar 2024, 02:16:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुलिस निरीक्षक ने छोड़ी नौकरी, भाजपा में जाएंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2018 3:50PM | Updated Date: Oct 21 2018 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कान्हीवाडा थाना नगर निरीक्षक मंगल सिंह धुर्वे ने विधानसभा चुनाव लड़ने के उद्देश्य से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। पुलिस अधीक्षक विवेकराज सिंह ने आज बताया कि श्री धुर्वे का सेवानिवृत्ति संबंधी आवेदन शासन ने स्वीकार कर लिया है और संभवत: वे सोमवार को कार्यमुक्त हो जाएंगे। वहीं धुर्वे ने बताया कि वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे और उसके टिकट पर सिवनी जिले की किसी एक सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसलिए ही सेवानिवृत्ति ली है। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का उद्देश्य अपनी जीवनशैली भी परिवर्तित करना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »