18 Apr 2024, 12:28:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 77 टिकट घोषित किए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2018 12:09PM | Updated Date: Oct 21 2018 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए  90 सीटों में से बीजेपी ने अपने 77 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 14 मौजूदा विधायकों के टिकट को काटा गया है। टिकट कटने वालों में दुर्ग ग्रामीण से रामसिला साहू का नाम प्रमुख है जो सरकार में बाल कल्याण मंत्री भी हैं। बड़े नामों में राजनांदगांव से मुख्यमंत्री रमन सिंह, रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत, भिलाईनगर से प्रेमप्रकाश पांडेय और बिलासपुर से अमर अग्रवाल के टिकट मिले हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »