19 Apr 2024, 23:12:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दस हजार रुपए का फरार इनामी पकडाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2018 6:30PM | Updated Date: Oct 19 2018 6:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले की मेहगांव पुलिस ने पिछले तीन साल से फरार चल रहे दस हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात एक सूचना मिली की दस हजार रुपए का इनामी बदमाश सुभाष तोमर गोरमी तिराहा पर घूम रहा है। तभी मेहगांव पुलिस और अपराध शाखा की टीम में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। सुभाष तोमर निवासी भटवा थाना कुर्रा जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश पर हत्या का प्रयास, लूट, डकैती और बलात्कार, पोस्को एक्ट की धाराओं में 15 अपराध पंजीबद्ध है। वह पिछले तीन साल से फरार चल रहा था। भिंड पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »