28 Mar 2024, 21:18:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, तीन जवान घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2018 5:41PM | Updated Date: Oct 19 2018 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खंडवा। रैपिड एक्शन फोर्स (आएएएफ) की मध्यप्रदेश के खंडवा में तैनात बटालियन के एक जवान द्वारा रिवॉल्वर की सफाई के दौरान गोली चल जाने से तीन साथी घायल हो गए। इनमें एक साथी की हालत ज्यादा गंभीर होने से उसे इंदौर के अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक रूचिवर्धन मिश्र ने बताया कि खंडवा में इन दिनों चुनाव ड्यूटी के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की एक कम्पनी स्थानीय दादाजी धाम स्थित भक्त निवास में रुकी हुई है।

आज जब आरपीएफ का एक जवान अपनी सर्विस रिवाल्वर साफ कर रहा था तभी अचानक गलती से उसका ट्रिगर तब गया और गोली चल गई। इससे तीन साथियों को गोली लगी, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उपचार के बाद तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इसमें से एक जवान मनमोहन सिंह को सर्जरी के लिए इंदौर भेजा गया है। शेष दो जवान रमेश पिता राधेश्याम मिश्रा इलाहाबाद और इंद्रजीत सिंह पिता सतनाम सिंह रीवा जिला अस्पताल में ही भर्ती हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »