29 Mar 2024, 17:48:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवराज ने दी विजयादशमी की बधाईयाँ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2018 7:34PM | Updated Date: Oct 18 2018 7:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजंिसह चौहान ने सभी नागरिक बंधुओं, श्रद्धालुओं को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। चौहान ने कहा कि विजयादशमी समृद्धशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है। जनमानस के आराध्य भगवान श्रीराम ने अहंकार के प्रतीक रावण का वध कर लंका विजय की थी। यह अपने अंदर की बुराईयों का दहन करने का अवसर है। नागरिकों का जीवन समृद्धि और खुशहाली से भरपूर रहे। यही ईश्वर से प्रार्थना है। उन्होंने सभी को दीपोत्सव की भी अग्रिम बधाईयाँ दीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी विजयादशमी के मांगलिक पर्व पर प्रदेश की जनता के मंगल की कामना की है।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »