29 Mar 2024, 13:17:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बम विस्फोट में दो अपराधी घायल, चार गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2018 7:18PM | Updated Date: Oct 18 2018 7:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में बब्बरगंज थाना क्षेत्र  के महेशपुर गांव में आज शाम हुए बम विस्फोट मे जहां दो अपराधी घायल हो  गए वहीं दो अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने आज यहां बताया कि कुछ अपराधी दहशत  फैलाने की योजना बना रहे थे और इसी दौरान एक अपराधी के पास  रखा एक बम अचानक फट गया, जिससे दो अपराधी मोनू कुमार और अमरजीत सिंह घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। भारती ने बताया कि घायल मोनू हाल  ही में जेल से बाहर आया था और क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए अपने साथियों  के साथ एक ठिकाने पर जमा हुआ था। उन्होंने बताया कि घायल अपराधी की निशानदेही पर पुलिस  ने दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया  कि इस सिलसिले में पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर फरार अपराधियों की  गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »