28 Mar 2024, 17:45:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महिला की हत्या के मामले में भी रामपाल दोषी करार, उम्रकैद की सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2018 12:56PM | Updated Date: Oct 17 2018 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। सतलोक आश्रम में महिला की हत्या किए जाने के मामले में भी रामपाल को दोषी ठहराते हुए अदालत ने सजा सुना दी है। इस मामले में अदालत ने रामपाल और अन्य आरोपियों को एक बार फिर उम्रकैद की सजा सुनाई है। सुनवाई के लिए जेल परिसर में ही विशेष अदालत लगाई गई थी। जहां जज ने सजा का घोषणा की। इससे पहले 5 लोगों की हत्या के मामले में भी रामपाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। 
 
आपको बता दें कि यह मामला आश्रम में महिला की हत्या से जुड़ा है। रामपाल को एक महिला की हत्या के मामले यानी केस नंबर-430 में दोषी पाया गया है। इस मामले में बुधवार को सजा का ऐलान होगा। इसमें रामपाल समेत 13 आरोपी थे। सजा के ऐलान से पहले हिसार में सुरक्षा बलों की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। इससे पहले, मंगलवार को हिसार कोटज़् ने चार महिलाओं और एक बच्चे की मौत के मामले में रामपाल के खिलाफ सजा का ऐलान किया। उसे मरने तक कारावास की सजा सुनाई गई। इन दोनों मामलों में 11 अक्टूबर को कोर्ट ने रामपाल सहित सभी आरोपियों को दोषी ठहराया था। मंगलवार को एफआईआर संख्या-429 में फैसला आ चुका है। बुधवार को एफआईआर संख्या 430 में फैसला आना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »