20 Apr 2024, 10:13:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गंडक नदी में डूबने से तीन की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2018 8:05PM | Updated Date: Oct 16 2018 8:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र में आज गंडक नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के मनिका विशुनपुर चांद गांव के कुछ किशोर सुबह गंडक नदी में स्रान के लिए गये। इस दौरान एक किशोर गहराई में चला गया और डूबने लगा जिसे बचाने के लिए दो अन्य किशोर गये। हालांकि, पानी अधिक होने के कारण सभी डूब गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मरने वालों में रौनक कुमार, विपिन कुमार और शिवम कुमार शामिल हैं। मृतकों की उम्र 13 से 15 साल के बीच है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »