20 Apr 2024, 02:27:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प. बंगाल : नहर में गिरी बस - पांच लोगों की मौत, 22 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2018 1:39PM | Updated Date: Oct 16 2018 1:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हुगली। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के हरिपाल में मंगलवार को एक बस नहर में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 22 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
हादसे के संबंध में पुलिस अधीक्षक सुकेश जैन ने बताया कि कोलकाता जा रही एक बस पुल की सीमेंट की रेलिंग से टकरा गयी और रेलिंग तोड़ते हुए सुबह करीब नौ बजे गोजरमोड़ के निकट डाकतिया खल में गिर गयी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कम से कम 22 यात्री घायल हुए हैं जिनमें दो की हालत गंभीर है। सभी को हरिपाल अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि राहत कार्य जारी है और राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक दल को घटनास्थल पर भेजा गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »