20 Apr 2024, 17:30:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एसटीएफ ने फर्जी टिकट माफिया गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2018 8:53PM | Updated Date: Oct 12 2018 8:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्टेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ)ने अलीगढ, मथुरा, हाथरस, सादाबाद रूट पर चलने वाली राज्य परिवहन निगम की बसों में फर्जी टिकटों का वितरण करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि एसटीएफ द्वारा फर्जी टिकटों का वितरण करने वाले गिरोह दो सक्रिय एवं नामजद आरोपियो अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के नगला नेचला गांव निवासी अशोक, असावर गांव निवासी सुरजीत उर्फ सोनू  तथा उनका एक अन्य साथी अमित उर्फ भोला को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है।

उन्होने बताया कि अशोक बिहार डिपो, अलीगढ में संविदा में परिचालक के पद पर नियुक्त था। अमित उर्फ भोला ग्रुप में फर्जी रूप से परिचालक और बाउंसर का कार्य करता था। आरोपी अशोक के पास से एक आधार कार्ड, एक सैमसंग प्री पेड मोबाईल, 1230 रूपए नकद,  सुरजीत उर्फ सोनू के पास से एक सैमसंग की-पैड मोबाईल, 1150 रूपए नकद तथा आरोपी अमित उर्फ भोला एक विवो मोबाईल, 670 रूपए नकद बरामद किया है। सूत्रों ने बताया कि राज्य परिवहन निगम ने पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ यश निगम द्वारा संचालित बसों में फर्जी टिकट माफिया गिरोह के सर्क्रिय होने की सूचना दी थी। एसटीएफ से सहयोग किए जाने का अनुरोध किया गया था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »