28 Mar 2024, 18:02:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सहारनपुर में ओलावृष्टि और बारिश से धान की फसल प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2018 5:53PM | Updated Date: Oct 12 2018 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बारिश और ओलावृष्टि से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कृषि वैज्ञानिक वाईके कुशवाहा ने बताया कि गुरूवार को यहां हुई बारिश और ओलावृष्टि से धान की बालियों में लगे बीज की गुणवत्ता प्रभावित होगी। गनीमत यह रही कि ज्यादातर किसान सहारनपुर में होने वाली मशहूर बासमती की फसल को काट चुके थे। कुछ फसल अभी कटी हालत में खेतों में पड़ी थी जो जलभराव के कारण खराब हो गई। कुशवाहा ने बताया कि धान के अलावा मूंग और उड़द की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है।

आलू, मसूर, मटर, चना और सरसों की हाल ही बुआई किसानों ने की थी। खेतों में जलभराव के कारण धान के सड़ जाने की संभावना है। उधर, प्रदेश के मुख्य सचिव के निर्देश पर जिलाधिकारी आलोक पांडे ने किसानों को हुए नुकसान की जांच के निर्देश संबंधित विभागो को दिए है। उपनिदेशक कृषि राजीव कुमार ने पीड़ित किसानों से कहा है कि वे नुकसान के बारे में बीमा कंपनी को सूचित करें। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागो को निर्देश दिए कि 24 घंटे के अंदर पता लगाए ताकि समय पर सहायता दी जा सकें।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »