20 Apr 2024, 08:30:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुरैना में चार लाख रुपए की अवैध शराब जब्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2018 5:14PM | Updated Date: Oct 12 2018 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र से एक वाहन से चार लाख रुपए कीमत की अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात एक मालवाहक वाहन से जौरा कस्बे लाई जा रही इस अवैध शराब को तिकोनियां पार्क के पास पकडा गया। तलाशी में वाहन से चार सौ पैंतालीस पेटी अवैध देशी शराब की जब्त की गई। पकडी गयी शराब की कीमत चार लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वाहन चालक मातादीन बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। यह शराब जिले के कैलारस कस्बे से लाई जा रही थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »