28 Mar 2024, 19:56:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अगर बड़ा भाई छोटे भाई के साथ करें अन्‍याय तो करो विरोध: मुलायम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2018 2:14PM | Updated Date: Oct 12 2018 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने अन्याय के खिलाफ विरोध दर्ज करने की वकालत करते हुए कहा  - यदि बड़ा भाई भी अपने छोटे भाई के साथ अन्याय करे तो उसका विरोध करो। डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर लोहिया ट्रस्ट कार्यालय में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि गलत काम का विरोध होना चाहिए। यदि बड़ा भाई भी अपने छोटे भाई के साथ अन्याय करे तो उसका विरोध करना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि यह लोहिया जी की विचारधारा थी और मैं भी इससे सहमत हूं। उन्होंने कहा कि अन्याय कहीं भी हो, परिवार में हो, गांव में हो, शहर में हो, विरोध करना चाहिए। लोहिया जी ने भी हमेशा न्याय का साथ दिया और हर जगह पर अन्याय का विरोध किया। समाजवादी सेक्युलर पार्टी के संयोजक शिवपाल यादव ने शुक्रवार को समाजवाद के पुरोधा डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि पर लोहिया ट्रस्ट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। श्री मुलायम ंिसह यादव सुबह समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के कार्यक्रम में पहुंचे थे। 
 
इस अवसर पर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का आशीर्वाद हमारे साथ था, है और रहेगा। उन्होंने कहा कि हम तो राजनीति में नेताजी के आदर्श पर चलते हैं। नेताजी हमारे साथ हैं तो हम लोग डॉ. लोहिया के आदर्शों पर चलते हुए क्रांति लाएंगे। हम तो देश व प्रदेश में परिवर्तन लाएंगे।     
गौरतलब है कि लखनऊ में रहने के बाद भी मुलायम सिंह यादव गुरूवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के उस कार्यक्रम में नहीं गए थे, जिसमें भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम का आयोजन जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सपा अध्यक अखिलेश यादव ने किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »