29 Mar 2024, 12:36:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पांच किलो हेरोइन के साथ तीन विदेशी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2018 10:53AM | Updated Date: Sep 23 2018 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने दो अफगानी नागरिक समेत तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार करके उनके पास से पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीनों को यहां साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से पांच किलोग्राम हेरोइन के अलावा 4200 अमेरिकी डॉलर भी जब्त किये गये हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दो अफगानी नागरिकों के अलावा एक नाइजीरिया नागरिक भी शामिल है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »