20 Apr 2024, 09:50:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आज रांची में 'जन आरोग्य योजना' की शुरुआत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2018 10:48AM | Updated Date: Sep 23 2018 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड की राजधानी रांची में आयुष्मान भारत के तहत 'प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' की शुरुआत करेंगे। परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय ने बताया कि योजना का क्रियान्वयन इस प्रकार किया जायेगा कि देश के हर नागरिक के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हों।
 
इसके तहत गरीब तबके के तकरीबन 50 करोड़ लोगों को हर साल पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य खर्च उपलब्ध कराया जायेगा। परिवार के किसी भी सदस्य के द्वितीयक तथा तृतीयक स्तर के अस्पतालों में भर्ती होने की स्थिति में उसका खर्च बीमा के रूप में दिया जायेगा। पूरी प्रक्रिया नकदी तथा कागज रहित होगी। यह योजना पूरी तरह लागू होने पर यह दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य योजना बन जायेगी। 
 
मंत्रालय ने कहा कि योजना के दायरे में आने वाले परिवार अब आर्थिक परेशानी का सामना किये बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठा सकेंगे। प्राथमिक स्तर पर योजना के लाभार्थी स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों में इलाज करा सकेंगे। अस्पताल में भर्ती होने पर लाभार्थियों के लिए बीमा की व्यव्स्था होगी जिसका क्रियान्वयन निजी तथा सार्वजनिक क्षेत्र द्वारा मिलकर किया जायेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »