18 Apr 2024, 11:42:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्मचारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 8:41PM | Updated Date: Sep 20 2018 8:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी को बारह हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए आज रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्त पुलिस के उप अधीक्षक पी एस बघेल ने बताया कि कर्मचारी विष्णु प्रसाद कुशवाहा को कार्यालय के पास से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। वह आवलदा गांव निवासी एक व्यक्ति से बीस हजार रूपए की राशि मांग रहा था। लेकिन वह बारह हजार रूपए लेने के लिए तैयार हो गया। शिकायतकर्ता ग्रामीण का भू अर्जन और पुनर्वास संबंधी मामला निराकरण के लिए आरोपी कर्मचारी के पास था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »