20 Apr 2024, 04:21:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जशपुर ने बनाई देश में अलग पहचान - रमन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 8:40PM | Updated Date: Sep 20 2018 8:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले ने शिक्षा के साथ कौशल विकास योजना से पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है।  डॉ सिंह पत्थलगांव में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने हुनर की बदौलत यहां के ग्रामीण युवक युवती अब देश के महानगरों में पहुंच कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2022 तक कोई भी घर घरेलू गैस कनेक्शन की सुविधा से वंचित नहीं रहेगा।

उनकी सरकार कमजोर वर्ग की भलाई के लिए दीर्घकालीन योजनाएं बनाती है। छत्तीसगढ़ में एक रुपए किलो चावल वितरण योजना के चलते न केवल मजदूरों का पलायन बंद हुआ है, बल्कि बच्चे, बूढ़े और महिलाओं को अब भूखे पेट नहीं सोना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल्द ही अच्छी सड़क का निर्माण करा लिया जाएगा।  डॉ सिंह ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश की टॉप टेन की सूची में पांचवें स्थान पर आने वाली बालिका महेश्वरी पैंकरा को एक लाख रुपए का चेक भी प्रदान किया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »