24 Apr 2024, 14:08:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवराज को साइकिल भेंट करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 8:31PM | Updated Date: Sep 20 2018 8:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की सौंसर तहसील में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को साइकिल भेंट करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की अनुमति नहीं  मिलने पर अपनी गिरफ्तारी दी। चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा के अंतर्गत आज शाम सौंसर तहसील में जनसभा थी। उसके पहले ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता आज सुबह सौंसर-पाढुर्णा मार्ग पर हनुमान जी के प्रसिद्ध जाम सांवली मंदिर से सौंसर नगर में सभा स्थल तक पैदल यात्रा कर प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस के पर्यवेक्षक नरेश साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री से भेंट करने के हमारे अनुरोध को पुलिस ने अनुमति नहीं दी, इस कारण कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक अपनी गिरफ्तारी दी। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार नगर से एक किलोमीटर दूर सौंसर नगर की एक जिंिनग फैक्ट्री में रखा है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »