29 Mar 2024, 13:32:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

निजी ट्रक खाई में गिरा, बीएसएफ के दो जवानों समेत तीन की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 10:20AM | Updated Date: Sep 20 2018 10:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक ट्रक खाई में गिर गया। इस हादसे में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ ने एक निजी ट्रक को किराये पर लिया था। जानकारी के मुताबिक आगामी नगरपालिका एवं पंचायत चुनावों को देखते हुए कश्मीर में तैनाती के लिए भेजे जा रहे जवानों के वाहनों में यह ट्रक भी शामिल था। उन्होंने बताया कि हादसा दिन में करीब 02.10 मिनट पर हुआ।
 
चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा था, जिसके कारण ट्रक 150 फुट गहरी खाई में जा गिरा। अधिकारी ने बताया कि पुलिस एवं बीएसएफ जवानों के साथ स्थानीय कार्यकतार्ओं ने बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक को बाहर निकाला गया। हादसे में मारे गए दोनों जवान बीएसएफ के थे।
 
दोनों जवानों 89वीं बटालियन थे जिनका नाम अजित सिंह और आत्मा सिंह था। उनके शवों को बरामद कर लिया गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल ड्राइवर बलबीर सिंह को भी निकाला गया हालांकि अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बलबीर सिंह जम्मू के सिंबल इलाके का रहने वाला था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »