29 Mar 2024, 05:12:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

त्रिपुरा में पंचायत उपचुनाव : 96% सीटों पर निर्विरोध जीती भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2018 11:15AM | Updated Date: Sep 19 2018 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगरतला। त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में तकरीबन 96 फीसदी सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की। राज्य में ये उपचुनाव 30 सितंबर को होने वाले थे। राज्य चुनाव आयुक्त जी के राव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट आॅफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) गठबंधन के मार्च में सत्ता में आने पर बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के सदस्यों के इस्तीफा देने पर 3000 से अधिक सीटें खाली हो गईं।
 
विपक्षी पार्टियों और भाजपा से अलग ग्रामीण उपचुनाव लड़ रही आईपीएफटी ने आरोप लगाया है कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को भाजपा ने इस्तीफा देने पर मजबूर किया और इसने उनके उम्मीदवारों को चुनाव के लिये नामांकन पत्र दायर करने की अनुमति नहीं दी। उपचुनाव 3386 सीटों पर होने वाले थे। इनमें से ग्राम पंचायत की 3207 सीटें हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »