19 Apr 2024, 14:23:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चोर का आरोप लगाकर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2018 8:51PM | Updated Date: Sep 18 2018 8:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नवादा। बिहार में नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के लबरपुरा गांव में चोर होने का आरोप लगाकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि लबरपुरा गांव की कुछ महिलायें कल रात गीत गा रही थी तभी एक व्यक्ति वहां पहुंचा। महिलाओं को उसके चोर होने का शक हुआ और शोरगुल की। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया

और उसकी जमकर पिटायी कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है जिसकी पहचान नही हो सकी है। शव पोस्टमार्टम के लिये नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »