25 Apr 2024, 12:52:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उमर खालिद पर हमला करने वाले 2 हमलावर पंजाब से गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2018 10:43AM | Updated Date: Aug 20 2018 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने छात्र नेता उमर खालिद पर हमला करने वाले हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने कुछ दिन पहले वीडियो जारी कर दावा किया था कि उन्होंने ही उमर खालिद पर गोली चलाई थी। इन्हें पंजाब से हिरासत में लिया गया है। स्‍पेशल सेल दोनों हमलावरों को लेकर दिल्‍ली पहुंच चुकी है। आरोपियों ने के नाम दरवेश और नवीन बताया जा रहा हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
 
गौरतलब है कि खालिद पर कॉन्‍स्‍टीट्यूशन क्‍लब के बाहर उस समय हमला हुआ था, जब वह अपने कुछ दोस्तों के साथ क्लब के बाहर चाय पी रहे थे। तभी एक आदमी ने पीछे से आकर उनकी गर्दन पकड़ ली थी। यही नहीं जब खालिद के दोस्त वहां आ गए तो हमलावर पिस्टल से गोली चला दी और फरार हो गया था। उस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ और खालिद भी बाल बाल बच गए थे। पुलिस को हमलावर की खोज थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »