20 Apr 2024, 04:15:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : मंदसौर में पकड़ा गया नौ फीट लम्बा मगरमच्छ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2018 10:22AM | Updated Date: Aug 20 2018 10:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मंदसौर। जिले के भानपुरा क्षेत्र के गांव ढाबला मनोहर में रविवार को वन विभाग की टीम ने अभियान चलाकर तालाब से 9 फीट लम्बा मगरमच्छ पकड़ा है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। गांव के लोगों का कहना है कि पहले भी इस तालाब मे मगरमच्छ था। वह पहले भी एक बकरी को खा चुका था। उसके बाद मगरमच्छ तालाब में दिखने की यह दूसरी घटना हो गई है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि इस तालाब में और भी मगरमच्छ होने की आशंका है। तालाब गांव के करीब होने के कारण लोग गांव के मवेशियों को पानी पिलाने से लेकर स्नान आदि करते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »