28 Mar 2024, 14:22:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देवरिया में कुर्ना नाले में मिला युवक का शव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2018 5:36PM | Updated Date: Aug 18 2018 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को कुर्ना नाले में संदेहास्पद स्थिति में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि भलुअनी क्षेत्र के नगडीहा गांव निवासी नवनाथ तिवारी (28) का शव शनिवार को खोराराम गांव के पास कुर्ना नाले में बरामद किया गया। मृतक कुछ दिन पहले भेलापार में अपनी बहन के यहां आया था और शुक्रवार शाम अपने गांव जाने की बात कहकर निकला था। सूत्रों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था और उसकी दवा चल रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »