25 Apr 2024, 12:40:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पिकनिक मनाने गया युवक चंबल में डूबा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2018 3:16PM | Updated Date: Aug 17 2018 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में स्वतंत्रता दिवस पर पिकनिक मनाने अपने दोस्तों के साथ चंबल नदी पर गए एक युवक के नदी में डूबने के दो दिन बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। बचाव दल लगातार उसकी तलाश में जुटा है। होमगार्ड कमाडेंट पूजा परिहार ने बताया कि युवक को चंबल नदी के अंदर 15 फीट नीचे और 15 किलोमीटर क्षेत्र में तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

अटेर पुलिस के मुताबिक विक्रमपुरा निवासी कमल राठौर (22) अपने 15 दोस्तों के साथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अटेर किला पिकनिक मनाने गया था। किले के बंद होने के कारण सभी दोस्त चंबल में नहाने चले गए। इसी दौरान कमल डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »