24 Apr 2024, 05:12:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

युवक को मोरी गोली, हालत गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2018 3:12PM | Updated Date: Aug 17 2018 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहमा गोसाई टोला में आज दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के सीहमा गोसाई टोला में अपराधियों ने स्थानीय युवक गोपाल यादव पर जानलेवा किया है। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जाती है। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »