25 Apr 2024, 17:27:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चलती ट्रेन में महिला जज समेत चार महिलाओं से लाखों की लूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2018 3:17PM | Updated Date: Jul 23 2018 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में आज तड़के एक चलती ट्रेन में एक महिला जज समेत चार महिलाओं से लाखों रुपए की लूट का मामला सामने आया है। चारों आरोपी चाकू की नोंक पर लूट को अंजाम देने के बाद ट्रेन की चेन खींच कर फरार हो गए। शासकीय रेलवे पुलिस, जबलपुर थाना प्रभारी वाय मिश्रा ने बताया कि आज तड़के करीब चार बजे इंदौर-जबलपुर ओव्हरनाइट एक्सप्रेस में चार महिलाओं के साथ चार आरोपियों द्वारा लाखों रूपए की लूट का मामला दर्ज किया गया है।

लूट की शिकार बनी महिलाओं में रीवा में पदस्थ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी आरती शुक्ला पांडे भी शामिल हैं, जो भोपाल से जबलपुर आ रहीं थीं। उन्होंने बताया कि ट्रेन के नरंिसहपुर से आगे बढ़ने के बाद सेकंड एसी में बदमाशों ने चारों महिलाओं से चाकू की नोंक पर लूट को अंजाम दिया। आरोपी करीब 50 हजार रुपए नगद, सात मोबाइल और साढे तीन लाख रुपए के सोने के जेवर ले उड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने ट्रेन की चेन खींची और फरार हो गए। पीड़ति महिलाओं की शिकायत पर जांच शुरु कर दी गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »