19 Apr 2024, 02:26:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बुराड़ी कांड : कुत्ते ने भी तोड़ा दम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2018 2:59PM | Updated Date: Jul 23 2018 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों की आत्महत्या कर लेने का सदमा उनका स्वामीभक्त कुत्ता भी बर्दाश्त नहीं कर पाया और हादसे के महज 22 दिन बाद इस दुनिया को अलविदा कह गया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को नोएडा में उसे दफना दिया गया। तीस जून की रात को बुराड़ी में रहने वाले भाटिया परिवार के 11 लोगों ने मौत को गले लगा लिया था। पूरे परिवार के आत्महत्या कर लेने के बाद उनके स्वामीभक्त कुत्ते 'टामी' की देखभाल करने वाला कोई नहीं रह गया था। उसे नोएडा स्थित हाउस आफ स्ट्रे एनिमल्स नामक स्वयंसेवी संगठन को सौंप दिया गया था

जहां रविवार की शाम छह बजे उसकी हदृयगति रुक जाने से मृत्यु हो गई। संगठन के संस्थापक संजय महापात्र ने 'यूनीवार्ता' को सोमवार को बताया कि टामी यहां लाने के बाद से अक्सर सुस्त रहता था । उसकी पूरी देखभाल की जा रही थी किंतु रविवार को सांय छह बजे हृदयगति रुकने से मृत्यु उसकी हो गई । इसकी इत्तला दिल्ली पुलिस और नोएडा पुलिस को  दी गई। टामी का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे सोमवार को 11 बजे नोएडा के सेक्टर 57 स्थित हरित क्षेत्र में दफना दिया गया।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »