29 Mar 2024, 07:44:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रभात झा के बेटे के ट्रेन से गायब लैपटॉप का अब तक नहीं लगा सुराग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2018 2:55PM | Updated Date: Jul 23 2018 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष प्रभात झा के बेटे के चलती ट्रेन में से गायब हुए लैपटॉप समेत अन्य दस्तावेजों का घटना के करीब 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), भोपाल के थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि कई लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। गुम हुए लैपटॉप का आइडेंटिफिकेशन नंबर प्राप्त होते ही जांच में तेजी आ जाएगी। झा के बेटे तुष्मूल झा का शनिवार रात करीब 12 बजे श्रीधाम एक्सप्रेस से लैपटॉप, एटीएम और अन्य दस्तावेज अज्ञात लोग ले उड़े थे। तुष्मूल झा ने इस संबंध में जीआरपी विदिशा में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले की जांच जीआरपी, भोपाल को सौंपी गई। तुष्मूल झा ट्रेन से भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना हुए थे। ट्रेन के भोपाल से कुछ आगे बढ़ते ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »