19 Apr 2024, 17:28:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नकली जर्दा के साथ पांच गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 7:27PM | Updated Date: Jul 21 2018 7:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बक्सर। बिहार में बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने पान के साथ इस्तेमाल किये जाने वाले नकली जर्दा बेचने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बक्सर शहर के मुनिब चौक और ठठेरी बाजार  मोड़ के निकट कई पान एवं जर्दा दुकान पर छापेमारी की गई। छापेमारी में नकली जर्दा बेचने के आरोप में पांच दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि दुकानदारों के पास से कुल 23 डिब्बे नकली जर्दा बरामद किये गये हैं। छापेमारी में पुलिस ने सोनू चौरसिया, प्रकाश चौरसिया, रामजी चौरसिया, विकास चौरसिया तथा विनोद चौरसिया को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »