20 Apr 2024, 05:24:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सरकारी स्कूलों में डिजिटल बोर्ड पर पढ़ रहे बच्चे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2018 7:25PM | Updated Date: Jul 20 2018 7:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। प्रदेश के जबलपुर शहर के पाँच हायर सेकेण्डरी स्कूलों में बच्चे चॉक और ब्लैक-बोर्ड की जगह अब इलेक्ट्रॉनिक प्रोजेक्टर के माध्यम से डिजिटल बोर्ड पर पढ़ाई कर रहे हैं। प्रदेश के हर बच्चे को बेहतर शिक्षा देने के लिये जबलपुर में स्मार्ट क्लास शुरू की गई है। इसके बेहतर क्रियान्वयन पर स्कूलों को केन्द्र सरकार के आवासीय एवं शहरी गरीबी उन्मूलन विभाग द्वारा इण्डियन स्मार्ट सिटीज अवार्ड-2018 प्रदान किया गया है। शहर के लक्ष्मीनारायण यादव बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रांझी, नगर निगम कन्या उ.मा.विद्यालय घमापुर और गोविन्दगंज तथा नगर निगम उ.मा.विद्यालय तिलवाराघाट और डॉ राजेन्द्र प्रसाद हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्वारीघाट की 4-4 कक्षाओं को स्मार्ट क्लास बनाया गया है। इन सभी स्कूलों को मिलाकर 20 कक्षाओं को स्मार्ट बनाया जा चुका है।

इनमें पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है। इन्हीं स्कूलों में 23 स्मार्ट कक्षाएँ और निर्माणाधीन हैं। स्मार्ट क्लास में वाई-फाई इंटरनेट, आडियो-वीडियो और थ्री-डी तकनीक के जरिए बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। प्रोजेक्टर द्वारा डिजिटल स्क्रीन पर बच्चों को न सिर्फ पढ़ाया जा रहा है, बल्कि उन्हें मल्टीमीडिया कंटेण्ट और वीडियो के जरिए सीधे प्रैक्टिकल करके भी पढ़ाया जा रहा है। भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान के हर प्रैक्टिकल के वीडियो, पिक्चर्स, ग्राफिक्स के जरिए बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »