19 Apr 2024, 06:57:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चित्रकूट में सडक हादसे में अध्यापक की मृत्यु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2018 5:32PM | Updated Date: Jul 12 2018 5:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट के कर्वी क्षेत्र में गुरूवार को ऑटो की टक्कर में  मोटरसाइकिल सवार अध्यापक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि अमानपुर निवासी अध्यापक श्यामलाल (50) सुबह मोटरसाइकिल से स्कूल जा रहे थे कि  रामायण मेला परिसर के सामने विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में घायल अध्यापक को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। उन्होने बताया कि हादसे के बाद चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »