18 Apr 2024, 23:44:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सहारनपुर में गोली मारकर की भाई की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2018 5:20PM | Updated Date: Jul 12 2018 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में एक युवक ने गोली मारकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मोहल्ला मुल्तानियान में रहने वाले शाकीब ने गुरूवार तड़के अपने बड़े भाई 36 वर्षीय आकिल की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह नींद में सोया हुआ था। हत्यारोपी शाकीब घटना के बाद से फरार है। कोतवाली निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बड़े भाई आकिल ने शाकिब को गलत संगत में पड़ने के कारण डांट दिया था। वह सिगरेट एवं नशा करने लगा था। मृतक आकिल मंगलोर पुलिस चौकी के पास फल बेचने का काम करता था। शाकिब ने कुछ हजार रूपयों की हेराफेरी भी की थी, जिस पर बड़े भाई ने डांटा और उसको थप्पड भी मार दिया था। इस मामले में कोतवाली में हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »