20 Apr 2024, 11:39:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झाबुआ में भारी वर्षा, अनास नदी उफान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2018 5:19PM | Updated Date: Jul 12 2018 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में हो रही भारी वर्षा के बाद अनास नदी उफान पर आ गई है। कई रपटों पर पानी ऊपर से बह रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जन जीवन पर प्रभाव पड़ा है। झाबुआ में आज लगातार तीसरे दिन वर्षा का दौर जारी रहा। यहां बीती रात भारी बारिश हुई। भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार झाबुआ में पिछले चौबीस घंटों में 75.4 मिलीमीटर, रामा में 45 मिमी, रानापुर में 30 मिमी, मेघनगर में 36 मिमी, पेटलावद में 6.8 मिमी और थांदला में 4.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में आज तक कुल औसत वर्षा नौ इंच से अधिक दर्ज की जा चुकी है, जोकि गत वर्ष के मुकाबले एक इंच अधिक है। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते प्रशासन ने अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है। भारी वर्षा के चलते मौसम भी सर्द हो गया है और लोग बीमार पड़ने लगे हैं। जिला चिकित्सालय में अचानक सर्दी, खांसी, उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ति मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »