29 Mar 2024, 03:42:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अपराध की योजना बनाते आठ डकैत गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2018 3:33PM | Updated Date: Jun 25 2018 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के मणिकाविशनपुर गांव के निकट से पुलिस ने कल देर रात अपराध की योजना बनाते आठ डकैतों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सूचना मिली थी कि मणिकाविशनपुर गांव स्थित एक ठिकाने पर डकैत एक बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

इसी आधार पर पुलिस ने उक्त ठिकाने पर छापेमारी कर आठ डकैत राजीव कुमार सिंह , संतोष कुमार सहनी , रौशन कुमार , मनोज कुमार गोंड , जय प्रकाश राम , अमितोष उर्फ आशुतोष , विकास कुमार और संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार डकैतों के पास से पुलिस ने एक कार , एक पिकअप वैन ,दो पिस्तौल ,कुछ कारतूस , दस मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार डकैतों से पूछताछ की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »