26 Apr 2024, 04:25:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजे अस्वस्थ,चिकित्सकों ने आराम की सलाह दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2018 3:31PM | Updated Date: Jun 25 2018 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उदयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तबियत खराब होने के कारण आज वह अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सावंलिया मंदिर समारोह में भाग लेने लिए समय पर रवाना नहीं हो सकी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार महाराणा भूपाल चिकित्सालय के प्राचार्य डा डी पी सिंह ने उनके स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आराम करने की सलाह दी है। सूत्रों के अनुसार श्रीमती राजे कल शाम भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के भतीजे की शादी में भाग लेने उदयपुर पहुंची थी तथा रात्रि विश्राम उदयविला होटल  में किया। राजे का आज सुबह दस बजे यहां से रवाना होकर चित्तौडगढ जिले के मण्डफिया में सांवलियाजी के मंदिर के स्वर्णकलश स्थापना कार्यक्रम में जाना था लेकिन अस्वस्थ होने के कारण रवाना नहीं हो सकी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »