20 Apr 2024, 13:52:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पशु चोरों ने ग्रामीणों पर की फायंरिग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2018 3:18PM | Updated Date: Jun 25 2018 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही के कोतवाली क्षेत्र में चोरी का विरोध करने पर पशु चोरों ने ग्रामीणों पर फायंरिग कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि बीती रात इंदिरा मिल बाईपास के निकट जमुनीपुर गांव के यादव बस्ती में पशु चोरों ने धावा बोला और देवीचरण के घर के बाहर बंधी एक भैंस को खोलने लगे।  तभी भैंस के समीप सो रहे देवी चरण की नींद टूट गई।
 
उन्होने चोरो को ललकारते हुए दौड़ा लिया। देवी चरण के आवाज से परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। पहले तो चोरो ने विरोध कर रहे लोगो पर पत्थर फेंका। जब पीड़ितो ने लाठी-डंडा लेकर चोरो को दौड़ाया तो चोर ताबड़तोड़ फायंरिग करते हुए भाग निकले। चोरो द्वारा की गई फायंरिग से गांव के लोगो में दहशत फैल गई। पांच की संख्या में आए चोर पिकअप वाहन से भाग निकले। पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »