20 Apr 2024, 10:50:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर : तकनीकी समस्या आने से एअर इंडिया की उड़ानें चार घंटे तक लेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2018 10:39AM | Updated Date: Jun 24 2018 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। शनिवार को एअर इंडिया के दो दर्जन से ज्यादा विमानों की उड़ान का शेड्यूल गड़बड़ा गया। इसके चलते इंदौर से जाने व आने वाले विमान भी देरी से रवाना हुए। बताया जा रहा है नेटवर्क कनेक्टिविटी की खराबी की वजह से ये उड़ानें लेट हुईं जिससे देशभर के एअरपोर्ट्स पर हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
 
इंदौर की बात करें तो यहां भी एअर इंडिया की मुंबई जाने वाली उड़ान शाम 5 बजे के बजाय 3 घंटे 40 मिनट लेट होकर रात 8.40 पर रवाना हुई। वहीं सुबह भी इंदौर से दिल्ली जाने वाली उड़ान 9.25 के बजाय 10.58 पर रवाना हुई। ये उड़ान भी 1 घंटे 16 मिनट लेट रही। इंदौर आने वाली उड़ानों में एअर इंडिया की मुंबई की उड़ान सुबह 8.26 बजे आने के बजाय 1.46 घंटे लेट होकर 10.26 पर पहुंची।
 
एअर इंडिया की ही दिल्ली से शाम 4.25 पर आने वाली उड़ान 3.36 घंटे लेट होकर रात 8.01 बजे इंदौर पहुंची। इस मामले में एक बयान जारी कर एअर इंडिया ने बताया, सर्वर डाउन होने और नेटवर्क कनेक्टिविटी न मिलने से ये परेशानी करीब 25 उड़ानों के साथ हुई जिसे दोपहर 12.10-3.10 बजे के बीच सुधार लिया गया। हालांकि इसी बीच यात्रियों ने भी एअर इंडिया को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से शिकायत कर अपनी परेशानी बताई, लेकिन एअर इंडिया का एक ही जवाब था कि समस्या का समाधान समय रहते कर लिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »