19 Apr 2024, 04:59:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एक घंटे की बारिश में इंदौर हुआ तरबतर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2018 10:28AM | Updated Date: Jun 24 2018 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। शहर में बीते दो दिनों से दोपहर बाद बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को 20 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने के बाद शुक्रवार को भी दोपहर बाद तेज बारिश हुई जिससे शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बन गई। हालांकि शनिवार की सुबह देखकर यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था कि दोपहर बाद बारिश होगी, लेकिन मौसम ने लोगों के अनुमान को फेल करते हुए अपना रंग दिखा दिया और पूरे शहर में झमाझम बारिश हुई।
 
मौसम विभाग के मुताबिक रात 8.30 बजे तक दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी थी।  वहीं देर रात भी शहर के कई इलाकों में बारिश होती रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले सप्ताह के अंत तक मानसून मप्र पर छा सकता है। फिलहाल मानसून गुजरात के दक्षिणी हिस्से तक पहुंच गया है और महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों पर इसका असर देखा जा रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »