29 Mar 2024, 12:26:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अमित शाह के स्वागत के लिए जम्मू भगवा रंग से सराबोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2018 9:23PM | Updated Date: Jun 22 2018 9:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के जम्मू के कल के दौरे के मद्देनजर  'मंदिरों के इस शहर' को भगवा रंग में सराबोर कर दिया गया है। शाह कल यहां डाÞ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सम्मान में आयोजित एक समारोह में भाग लेने के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे और पार्टी कार्यों की समीक्षा करेंगे। राज्य में भाजपा-पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) गठबंधन टूटने के बाद भाजपा के किसी नेता का यह पहला दौरा होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार शाह के स्वागत के लिए

हवाई अड्डे से समारोह स्थल तक भाजपा के झंडे लगाये गये हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह मात्र एक कार्यक्रम नहीं है, यह जम्मू के लोगों का एक बड़ा समारोह है। भाजपा सरकार से अलग हो गयी है। पीडीपी को उसकी गलत नीतियों की वजह से सत्ता से अलग कर दिया गया है। केन्द्र सरकार के पूरे समर्थन के बावजूद पीडीपी अपनी गलत नीतियों के कारण विकास करने में विफल रही है। भाजपा कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जोरदार स्वागत के लिए बहुत उत्साहित हैं। पार्टी के विधायक,सांसद शाह को अपने-अपने क्षेत्रों के कामकाज के बारे में जानकारी भी देंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »